🔥 TRENDING Shreyas Iyer Leads India to 22-Run Vic... Chhath na subha wala din Cyclone Brewing in Bay of Bengal to Dr... India Clinches ODI Series Against New... Third Cyclonic Storm Alert in Weeks: U... Lakshya Sen Wins Back-to-Back Japan Ma...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, मातृशक्ति को बताया पर्व की सबसे बड़ी शक्ति

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 05:26 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मातृशक्ति की आस्था, समर्पण और कठिन तपस्या से छठ महापर्व को मिलती है विशेष पहचान : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए छठी मइया के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि छठ महापर्व प्रकृति, जल और भगवान सूर्य के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अनुपम पर्व है। यह पर्व श्रद्धा, पवित्रता, संयम और अनुशासन के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व की सबसे बड़ी शक्ति हमारी मातृशक्ति है। महिलाओं की अटूट आस्था, समर्पण, निष्ठा और कठिन तपस्या इस महापर्व को विशेष पहचान प्रदान करती है। मातृशक्ति के त्याग और विश्वास से ही छठ पर्व की परंपराएं पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से छठ महापर्व को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाने की अपील की। साथ ही छठी मइया से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
📲Get App