🔥 TRENDING Mumbai Police Nab Three in Nagpur Cybe... Indian National Killed in Car Accident... Veteran composer Gangai Amaran slams A... धनतेरस और दीपावली पर जालौन में तीन दिन... Indian Shooters Disqualified at World... 28-year-old dies in Dewas road crash a...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन से गूंजा विकास भवन सभागार, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Oct 2026, 10:09 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प।

उरई, जालौन (उत्तर प्रदेश)। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत विकास भवन सभागार, जालौन में लखनऊ के पटेल पार्क, जीपीओ में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सुना और देखा। कार्यक्रम में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, एमएलसी प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में मौजूद छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन के माध्यम से उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संदेश आत्मसात किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लेने का संदेश दिया गया। सरदार पटेल के आदर्श सदैव देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने तथा राष्ट्र की अखंडता और मजबूती के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
📲Get App