🔥 ट्रेंडिंग આજ રોજ રાજુલા ખાતે સિવિલ હોસ્પિટલથી ભે... आंध्र प्रदेश में 22 नए डायलिसिस केंद्र... NEET PG 2026 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू, M... भाजपा की गुजरात में शानदार जीत के बाद... अहमदाबाद में नवरात्रि की दूसरी रात ग़ा... अहमदाबाद में CAA के तहत 158 अल्पसंख्यक...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन कर डिजिटल क्रांति को नई दिशा दी

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 13 अक्टू. 2026, 11:41 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया, जिससे बिहार में डिजिटल क्रांति और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में CtrlS डेटा सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने डेटा सेंटर कक्ष का निरीक्षण कर वहां संचालित डिजिटल कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बिहार में पहले 12 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर की शुरुआत और उद्योग विभाग के साथ ₹10,000 करोड़ के MoU से राज्य में डिजिटल क्रांति, औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।

बिहार आईटी पॉलिसी 2024 के तहत स्थापित इस डेटा सेंटर से राज्य में निवेश बढ़ने, रोजगार के नए अवसर सृजित होने और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने अगले पांच वर्षों में बिहार में कम से कम 1,000 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
📲Get App