🔥 TRENDING કડોદરા GIDC પોલીસે પાંચ વર્ષથી ફરાર ઘર... અમદાવાદમાં 8 PI અને 7 PSIની આંતરિક બદલ... जम्मू-कश्मीर: कठुआ में CISF कैंप में ग... શિક્ષણ Matthew Macfadyen unveiled as John le... Meesaya Murukku 2 Sees Day‑5 Box‑Offic...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फुलवारी शरीफ से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 29 Sep 2026, 08:00 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को फुलवारी शरीफ में राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल की जानकारी ली और सेविकाओं को सम्मानित किया।

पटना। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को फुलवारी शरीफ उच्च विद्यालय परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-137 में आयोजित कार्यक्रम में राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों एवं सेविका से संवाद कर केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं तथा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल को लेकर किए जा रहे प्रयासों का भी जायजा लिया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका एवं आशा दीदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही लाभार्थियों के बीच पौष्टिक किट का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने ‘सुपोषित बचपन की रसोई’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर पोषण और स्वस्थ विकास के लिए राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से पौष्टिक भोजन, फल एवं दूध उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
📲Get App