🔥 TRENDING Sairang Express Derails, Injuring Pass... Four Fatal Accidents Reported Around C... Bengaluru Cabbie Suspected in Family M... Ahmedabad Man Claims Crime Branch Offi... India Reports 322 Anti‑Minority Hate C... Netflix Announces Release of Imtiaz Al...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार के साथ मनाया भाई दूज का पर्व, भाई-बहन के प्रेम और रिश्तों के महत्व का दिया संदेश।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Nov 2026, 04:41 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

त्योहार अपनों को करीब लाने और रिश्तों में स्नेह व विश्वास मजबूत करने का देते हैं संदेश, मुख्यमंत्री ने सभी परिवारों के सुख-समृद्धि की कामना की।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने परिवार के साथ भाई दूज का पावन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपनों के साथ त्योहार मनाने की खुशी साझा करते हुए कहा कि परिवार के बीच त्योहार मनाने का आनंद ही कुछ और होता है। यही अपनापन और स्नेह हमारे रिश्तों की सबसे बड़ी खूबसूरती है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाई दूज को सनातन संस्कृति की एक सुंदर और महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और परिवार के आपसी जुड़ाव को और अधिक मजबूत करता है। ऐसे त्योहार हमें अपने पारिवारिक रिश्तों के महत्व का एहसास कराते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि हर परिवार में प्रेम, खुशियां और समृद्धि बनी रहे तथा भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता सदैव स्नेह, विश्वास और अपनत्व से भरा रहे।
📲Get App