🔥 TRENDING West Bengal State Employees' DA Gap Sw... West Bengal Opinion Poll Shows TMC Lea... Operation Saikhok nets 944 cyber crimi... Ceiling Collapse at Bhind District Hos... Madhya Pradesh pensioners protest lowe... राजस्थान पुलिस | जिला दौसा पंचायतीर...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन सेवा सदन में सपरिवार की करवाचौथ की पूजा-अर्चना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 30 Oct 2026, 04:47 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं— करवाचौथ पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक, सभी सुहागिनों के जीवन में बनी रहे सुख-समृद्धि।

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज जन सेवा सदन में सपरिवार करवाचौथ के पावन पर्व पर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने करवाचौथ के महत्व को बताते हुए सभी सुहागिनों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि करवाचौथ का पावन पर्व पति-पत्नी के बीच अटूट प्रेम, आपसी विश्वास और पूर्ण समर्पण का अनूठा प्रतीक है। यह पर्व भारत की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखता है। करवाचौथ पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने समस्त सुहागिनों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में प्रेम, सौभाग्य और सुख-समृद्धि सदैव बनी रहे। करवाचौथ का यह पर्व हर परिवार में खुशहाली और आपसी प्रेम लेकर आए।
📲Get App