Local
मुख्यमंत्री ने जबलपुर के संभागीय आईटीआई का निरीक्षण कर प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने जबलपुर के संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का दौरा किया और 5 हजार प्रशिक्षार्थियों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री अशोक वर्णवाल ने जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार को जबलपुर प्रवास पर आये और शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) का निरीक्षण किया। संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार तथा संयुक्त संचालक कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा डॉ. अर्पित शुक्ला उनके साथ उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने ड्रोन तकनीशियन, फैशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, जेरियाट्रिक ओल्ड एज केयर ट्रेड की कार्यशालाओं एवं लैब का तथा युवाओं को दिए जा रहे प्रायोगिक प्रशिक्षण का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया, उनके प्रोजेक्ट्स, उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार सीखे जा रहे कौशलों और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की तथा छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्य सचिव ने संभागीय आईटीआई की मौजूदा प्रशिक्षण क्षमता को 5 हजार तक बढ़ाने के निर्देश दिये और महाकौशल अंचल के युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी व व्यावसायिक कौशल प्रदान करने हेतु आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों के विस्तार की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिए।