🔥 TRENDING Delhi Metro Station Closed Amid BJP Pr... CISF Soldier Closes Delhi Metro Gate a... Rajasthan Sarpanch Candidate Promises... નવરાત્રિ પહેલા પાલોદ પોલીસ દ્વારા કાયદ... માંગરોળ નજીક બાઇકની ટાંકી તપાસતી વખતે... સુરત: દિલ્હીના વોટ ચોરી મુદ્દે પ્રદર્શ...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: डारगुवां में शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 09 Oct 2026, 09:26 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत अपर कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने ग्राम पंचायत डारगुवां में उप स्वास्थ्य केंद्र, राशन दुकान और शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत डारगुवां में आयोजित जनसंवाद शिविर के दौरान अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम श्री निशांत भूरिया, तहसीलदार बल्देवगढ़ श्रीमती प्राची जैन एवं जनपद पंचायत सीईओ श्री विकास राव ने क्षेत्र की विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली एवं शासकीय सेवाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने डारगुवां स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, पदस्थ स्टाफ, मरीजों की आवक तथा कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उपलब्ध सेवाओं की स्थिति का अवलोकन किया।

इसके पश्चात अधिकारियों ने शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों से सवाल पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर को समझने का प्रयास किया तथा विद्यालय में संचालित शिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकान का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्यान्न के स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविरों के साथ शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण कर प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुचारू रूप से मिल सके।
📲Get App