🔥 TRENDING સુરતમાં કિમ-પાલોદ હાઈવે પર ટ્રાફિક જામ... Jammu & Kashmir Sets Up Expert Panel t... Former J&K Minister Prem Sagar Aziz Re... Three senior officers remain above new... Punjab CM Mann Distributes 801 Governm... Bihar: Son Attacks Father with Stick i...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रभारी कलेक्टर अभय सिंह ने करकेली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 30 Oct 2026, 07:46 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने रहठा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विद्यालयों, आंगनबाडी केंद्रों और नल जल योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और ग्रामवासियों को विद्यालयों की निगरानी करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने करकेली जनपद अंतर्गत रहठा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाडी केंद्रों, नल जल योजनाओं, छात्रावास सहित अन्य संस्थाओं का भ्रमण किया। प्रभारी कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला नौसेमर एवं शासकीय प्राथमिक शाला कनेरी का दौरा कर विद्यार्थियों से पठन-पाठन की जानकारी ली और कक्षा 2 की छात्रा वैष्णवी से पाठ पढ़वाया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए और ग्रामवासियों से भी अपेक्षा की कि वे विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था की निगरानी करें।

प्रभारी कलेक्टर ने शासकीय हाई स्कूल दुलहरी एवं शासकीय उमावि रहठा का भ्रमण किया। रहठा विद्यालय में फर्नीचर व्यवस्था कराने तथा भवन सुधार के कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए, जबकि कनेरी में निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया गया। आंगनबाडी केंद्र नौसेमर के दौरान उन्होंने बच्चों के वजन चार्ट का निरीक्षण किया तथा वहां दिए जाने वाले नाश्ते और भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान प्रभारी कलेक्टर ने कनेरी में ग्रामीणों की नल जल योजना के नियमित संचालन न होने की शिकायत पर भौतिक सत्यापन कराकर तत्काल योजना प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम बघवार में नल जल योजना को प्रारंभ करने तथा बरहाई कुदरी में नल जल योजना का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश सरपंच को दिए। इसके अलावा, उन्होंने बरहाई कुदरी में 15 लाख रुपये की लागत से डीएमएफ मद से निर्मित हो रहे अतिरिक्त शाला भवन, बघवार में अतिरिक्त कक्ष के कार्य और ठूठाकुदरी ग्राम पंचायत में 15 लाख रुपये की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया, जिसके कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के आदेश दिए।

प्रभारी कलेक्टर ने बालिका छात्रावास बेलसरा का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अमोल खोह में गौशाला का भ्रमण कर भूसा भंडारण कक्ष व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बेलसरा में कृषक कमलेश्वर सिंह द्वारा समन्वित कृषि कार्य का अवलोकन भी किया गया, जहां कृषक ने बताया कि वे प्राकृतिक खेती के माध्यम से उद्यानिकी व कृषि फसलों का उत्पादन कर रहे हैं। इस दौरान एसडीएम पाली मीनांक्षी इंगले, एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रिया अग्रवाल, सीईओ जनपद प्रभांशु सिंह, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डा. पूजा व्दिवेदी, सहायक यंत्री ऋषभ शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App