🔥 TRENDING Father Kills Pregnant Daughter BJP Leaders Accused of Attacking Pappu... Sheopur: Attack on Agri Team MP: Manoj Tiwari Visits Mahakal Temple MP CM Launches Janvishwas Abhiyan Rajasthan: Doctor Practicing Without L...
07 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने उचित मूल्य दुकान का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Aug 2026, 09:06 PM 👁 12
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्रामीणों से संवाद कर राशन वितरण व्यवस्था और शासकीय सुविधाओं का लिया जायजा

सागर, मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने ग्राम ढाना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें मिल रही राशन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने हितग्राहियों से वितरण व्यवस्था, खाद्यान्न की उपलब्धता तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
📲Get App