🔥 TRENDING नहीं रहे नाना Andhra Pradesh CM Starts Two-Day Delhi... Andhra Pradesh Cabinet Approves New Po... Gujarat Woman Escapes Forced Bigamy, R... Kulgam Police seized 25 bottle of code... Senior Congress leader and former Amre...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से मंदसौर में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 08 Oct 2026, 09:36 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री ने मंदसौर जिले की कृषि और औषधीय फसलों के विकास की प्रशंसा करते हुए किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का वचन दिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से मंदसौर जिले में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती-किसानी और औषधीय फसलों में समृद्ध मंदसौर जिला अब तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है। उन्होंने जिले को मिली कई सौगातों का जिक्र करते हुए बताया कि यहाँ 8-लेन एक्सप्रेसवे, गांधी सागर चीता प्रोजेक्ट और पशुपतिनाथ लोक जैसे प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री ने आगामी दिनों में मंदसौर और नीमच जिलों को एयरपोर्ट सुविधा, तथा परिवहन सेवाओं के माध्यम से भोपाल से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने की घोषणा भी की।

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने नवीन तकनीक के माध्यम से मंदसौर में हो रही श्रेष्ठ खेती-किसानी की प्रशंसा की। 'एक जिला एक उत्पाद' योजना के तहत राज्य शासन द्वारा मंदसौर के लहसुन की ब्रांडिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे किसानों को रात में सिंचाई का झंझट नहीं होगा। इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को 12 से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए गांव-गांव में दुग्ध समितियां बनाई जा रही हैं और ऑर्गेनिक घी-दूध की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश शासन किसान कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने बताया कि शासन ने सिंचाई योजनाओं के बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की है और किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित किया गया है। इस अवसर पर जिले के उन्नत कृषकों को सम्मानित किया गया और एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।

बलराम कृषि महोत्सव में अपेक्स बैंक चेयरमैन श्री महेंद्र सिंह यादव, श्री राजेश दीक्षित, श्री कप्तान सिंह और पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। यह कार्यक्रम कृषि उपज मंडी परिसर, मंदसौर में आयोजित किया गया, जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. मनुप्रिया यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
📲Get App