🔥 TRENDING ચારધામ યાત્રા પૂર્ણ કરી પરત ફરેલા રાજુ... પાટણ પોલીસ કોન્સ્ટેબલનું ફરજ પરથી પરત... केशवपुरम में माँ शारदा मेडिकल स्टोर की... जैथरा में 54 विद्यार्थियों की निःशुल्क... અમદાવાદ ગ્રામ્યના દેત્રોજ તાલુકાના રામ... શક્તિપીઠ અંબાજીમાં ભાદરવી પૂનમે ભક્તિન...
27 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बाड़मेर का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों का जायजा लिया गया

✍️ Reporter: Rekha Ram Choudhary 🗓 27 Sep 2026, 10:26 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को बाड़मेर के बाछड़ाऊ या मंगतां का दौरा प्रस्तावित है। जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 30 सितंबर को बाड़मेर जिले का प्रस्तावित दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री बाछड़ाऊ या मंगतां गांव में से किसी एक स्थान पर आ सकते हैं। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट और उपखंड अधिकारी भवानी सिंह ने प्रस्तावित दौरा स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
📲Get App