🔥 TRENDING કહાન ગામમાં ઘર આગ, નવ યુવાનો દ્વારા આગ... અમરેલી પોલીસકર્મી રવિરાજસિંહ ચૌહાણને 2... बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र... અમરેલી પોલીસકર્મી રવિરાજસિંહ ચૌહાણને 2... ಬೀದರ ಪೊಲೀಸ್ ಮುಡಬಿ ಠಾಣೆಯ ಸಹಾಯದಿಂದ ಇಸ್ಪೀ... અમરેલીમાં વંદે ભારત ટ્રેન પર પથ્થરમારો...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुख्य रास्ते पर दीवार खड़ी कर किया रास्ता बंद, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

✍️ Reporter: ashif 🗓 08 Nov 2026, 06:23 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तिलोई,अमेठी । थाना इन्हौना क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट शेखन गांव निवासी मोहम्मद इबरार खान ने अपने घर के मुख्य रास्ते पर अवरोध किए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन और उपजिलाधिकारी तिलोई से लिखित शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।मोहम्मद इबरार खान के अनुसार, उनके घर के सामने सरकारी खड़ंजा मार्ग बना हुआ है, इसके बावजूद विपक्षियों ने उनके घर के मुख्य रास्ते पर दीवार खड़ी कर आवागमन बाधित कर दिया है। उनका यह भी आरोप है कि विपक्षियों ने खड़ंजे पर गेट लगाकर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा उनके घर के झज्जे को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है।पीड़ित ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने थाना इन्हौना, उपजिलाधिकारी तिलोई सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक लिखित शिकायत भेजी है, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।मोहम्मद इबरार खान ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयां करते हुए शिकायत पत्रों की प्रतियां भी प्रस्तुत कीं। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, रास्ते से अवैध अवरोध हटवाया जाए और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि उनके परिवार को अपने घर आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
📲Get App