🔥 ट्रेंडिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष र... ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਮਸਲੇ ਅਤੇ ਪਰਾਲੀ शिवपुरी के थाना भौती में वारंट कार्यवा... जम्मू के गांधी नगर में निकटतम संगठन मं... अतिरिक्त सचिव अजय शर्मा ने लिधौरा ताल... कटनी में सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौर...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सपा का प्रदर्शन

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 08 अक्टू. 2026, 05:20 AM 👁 25
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिलेश यादव के आह्वान पर उरई में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

उरई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर बुधवार को जालौन के उरई में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दीपराज सिंह गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिटी सेंटर से अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। अंबेडकर चौराहे पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अखबार से बनाए गए प्रतीकात्मक पुतले के जरिए विरोध जताया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
📲Get App