🔥 ट्रेंडिंग जयपुर कांग्रेस मीटिंग में अशोक गहलोत न... સાબરકાંઠા પોલીસએ અમદાવાદ મધ્યસ્થ જેલમા... અમદાવાદ: પેરાલિસિસગ્રસ્ત પતિનો ગેરલાભ... पिंपरी-चिंचवडमध्ये पोलिसांचा धडाका! ४... बीदर में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का उद्घ... મધ્યપ્રદેશમાં કાપડ વેપારી સાથેની ₹95.2...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुख्य अतिथि हाजी वकील नागौरी समाज अध्यक्ष

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 07 अक्टू. 2026, 06:10 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वार्ड क्रमांक 71 के पार्षद भी मौजुद रहे

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर

खो नागौरियन में LIFE STYLE GYM AND WELLNESS CENTER का शुभारंभ

जयपुर। खो नागौरियन थाना क्षेत्र में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने “LIFE STYLE GYM AND WELLNESS CENTER” के नए जिम एवं वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाजी वकील नागौरी, समाज अध्यक्ष रहे, जबकि वार्ड नंबर 71 के पार्षद फ़ाईज़ हसन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने सेंटर के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने की पहल की सराहना की।

सेंटर से जुड़े मुनव्वर खान एवं नसरीन ने बताया कि LIFE STYLE GYM AND WELLNESS CENTER का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं एवं आमजन को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। सेंटर में लोगों को नियमित व्यायाम, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि आज के समय में युवाओं को स्वस्थ एवं फिट रखने के लिए ऐसे केंद्रों की आवश्यकता है। सेंटर की शुरुआत को क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताया गया।

स्थान: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के सामने, खो नागौरियन थाना क्षेत्र, जयपुर।
📲Get App