🔥 TRENDING ૭૭મા જિલ્લા કક્ષાના વન મહોત્સવની ઉજવણી... ભરૂચમાં ઇન્ડિયન બેકરીના બગડેલા પફ માટે... Mokshagna's Anticipated Debut Receives... NCB Seizes Brown Sugar, Arrests Sikkim... Mizoram Grants 11 Fruit Beer Licences... Minister Ojing Tasing Opens New Apex B...
19 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मोकामा पुलिस ने गुप्त सुचना पर एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में गांजा को बरामद किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Aug 2026, 05:04 PM 👁 45
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोकामा पुलिस ने गुप्त सुचना पर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर सिमरिया फोर लेन पर एक लग्जरी वाहन से मजिस्ट्रेट कि उपस्थिति में भारी मात्रा में गांजा को बरामद किया दो तस्कर गिरफ्तार

मोकामा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

एंकर-मोकामा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक लक्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।गांजा का पैकेट गाड़ी में तहखाने बना कर रखा हुआ था।सिमरिया-बख्तियारपुर फोरलेन पर शिवनार मोड़ के पास पुलिस ने लक्जरी गाड़ी को रोक कर मजिस्ट्रेट लवली कुमारी के समक्ष तलाशी ली।इस तलाशी में लाखों रुपये का गांजा बरामद हुआ है।गांजा की खेप कटिहार से वैशाली जिले के राघोपुर पहुंचाई जा रही थी।मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने गांजा बरामद होते ही गाड़ी पर सवार लेडी तस्कर कनक देवी और जलेश्वर यादव को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है।लेडी तस्कर कनक देवी पटना की रहने वाली है और जलेश्वर यादव पटना के काला दियारा ग्यास पुर का निवासी है।मोकामा पुलिस अभी गाड़ी की तलाशी कर रही है।जब्त गांजा की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
📲Get App