🔥 ट्रेंडिंग तेलंगाना कांग्रेस में पेडापल्ली में फे... ओडिशा में चक्रवात मुरासु के लिए सतर्कत... साइकलोन मुरासु के कारण रेलवे ने 9 ट्रे... भारत में दूसरे चक्रवात से पहले हजारों... फ़ोन झगड़े में गुजरात की महिला ने चूल्... गुजरात सरकार ने सोमनाथ में मांस प्रतिब...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुजफरपुर पी एन जी गैस पाइप लाइन मेंब्लास्ट

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 02 नव. 2026, 07:17 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुजफरपुर में पी एन जी गैस पाइप लाइन में भीषण ब्लास्ट एक कि मौत 6लोग घायल

मुजफ्फरपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

स्लग: मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में भीषण ब्लास्ट, एक की मौत, छह घायल


मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद भीषण ब्लास्ट हुआ है। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि करीब तीन किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। ब्लास्ट में चार मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं आसपास के कई मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के मुताबिक, गोबरसही-डुमरी इलाके में आरसीडी की ओर से नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी से खुदाई करने के क्रम में PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे की चपेट में आकर स्कूटी से सामान खरीदने जा रहे कोचिंग संचालक निवास सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उनकी जान चली गई।

इस हादसे में मुकेश कुमार, सोनम कुमारी, मोहम्मद अयान और रुकसाना खातून समेत छह लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके से चार मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 100 मीटर के दायरे में कई घरों के शीशे टूट गए और आसपास खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी कुमार गौरव ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए बताया कि आरसीडी की ओर से नाला निर्माण के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई, जिसके बाद गैस रिसाव से विस्फोट हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन कराया जा रहा है और मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

बाइट: पीड़ित परिवार

बाइट: कुमार गौरव, जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर
📲Get App