🔥 TRENDING ಮಂಡ್ಯ ಜಿಲ್ಲೆಯ ಇಂಡುವಾಳು ಬಳಿ ಟಿಪ್ಪರ್ ಲಾರ... રાજકોટ: ભોજપરા ગામે ઘરકંકાસમાં પુત્રીએ... नवादा के पकरीबरावां में अज्ञात वाहन की... पुणे पोलिसांची धडक कारवाई; दोघांना अटक... ಬೆಂಗಳೂರು ಸುರಂಗ ರಸ್ತೆ ಮಾರ್ಗ ಬದಲಾವಣೆ: ಸರ... भिटवाड़ा की बेटी ने जीता कांस्य पदक
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

महवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 साल से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, दो गिरफ्तारी वारंटी भी पकड़े

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 29 Nov 2026, 07:06 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
महवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 साल से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार, दो गिरफ्तारी वारंटी भी पकड़े

इंस्टाग्राम पर AI से गला काटने का फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाला युवक भी गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महवा थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 13 साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर जयपुर के खो नागोरियान थाना पुलिस को सुपुर्द किया है। वहीं दो गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर एआई की मदद से स्वयं का गला काटने का फर्जी वीडियो पोस्ट करने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक महवा अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में तथा महवा थानाधिकारी महेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की।

13 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार जयपुर के खो नागोरियान थाना में दर्ज सरकार बनाम महिपाल आदि प्रकरण संख्या 69/13 में पिछले 13 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मनोज पुत्र जगदीश मीना निवासी टीकरी जाफरान, थाना महवा, जिला दौसा को डिटेन कर खो नागोरियान थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया।

दो गिरफ्तारी वारंटी भी पकड़े

पुलिस टीम ने गिरफ्तारी वारंटी हरसीलाल पुत्र मिश्रीलाल मीना निवासी नोरंगवाड़ा, थाना बालाहेड़ी तथा नथोली उर्फ छोटू पुत्र रत्तीराम मीना निवासी हिंगाेटा, थाना बैजूपाड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

इंस्टाग्राम पर फर्जी वीडियो डालने वाला युवक गिरफ्तार

इसके साथ ही महवा थाना पुलिस ने आशीष कुमार गोयल पुत्र राजेश कुमार गोयल निवासी मंडावर रोड, महवा को इंस्टाग्राम पर एआई की सहायता से स्वयं का गला काटने का फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

महवा थानाधिकारी महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, रविंद्र कुमार व मान सिंह, कांस्टेबल बने सिंह, भगवान सिंह, राजकुमार, सनी कुमार, जितेंद्र तथा चालक वीरेंद्र सिंह और अख्तर खान सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App