🔥 TRENDING ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦਾ ਵੱਡਾ ਫ਼ੈਸਲਾ : 'ਇੰਟਰਨੈੱਟ... बांका में दुर्गा पूजा: पंडालों में कड़... गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में नगर निगम... जन-विश्वास अभियान: दिव्यांग भावना को म... Congress accuses BJP of hosting lavish... Uttar Pradesh priest who predicted a s...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मेहंदीपुर बालाजी धाम में छह दिवसीय दशहरा महोत्सव का आगाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 17 Oct 2026, 07:38 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, 50 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; मेडिकल टीम और एंबुलेंस रहेंगी तैनात

मेहंदीपुर बालाजी धाम में छह दिवसीय दशहरा महोत्सव का आगाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, 50 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा; मेडिकल टीम और एंबुलेंस रहेंगी तैनात






विश्वविख्यात सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम में शुक्रवार से छह दिवसीय दशहरा महोत्सव का भव्य आगाज हो गया। बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में 21 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। संभावित भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।बालाजी मंदिर ट्रस्ट के सचिव एमके माथुर ने बताया कि महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त गार्ड तैनात किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम मुस्तैद रहेगी, वहीं मंदिर के दोनों ओर दो एंबुलेंस तैनात की जाएंगी। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए दौसा और करौली जिला प्रशासन को भी सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है।बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबलों सहित 50 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी लगाया जाएगा। पुलिस की ओर से धर्मशाला और गेस्ट हाउस संचालकों को बिना पहचान पत्र के कमरा नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं।महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भिक्षावृत्ति, लपकागिरी और जेबतराशी जैसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और यातायात बाधित होने से रोकने के लिए भी निगरानी की जाएगी। मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि छह दिवसीय महोत्सव के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालु सुगम दर्शन के साथ सुरक्षित और व्यवस्थित धार्मिक यात्रा का अनुभव कर सकें।
📲Get App