🔥 TRENDING कटोरिया के राधा नगर में दोनों हाथों के... बेळगाव जिल्ह्यात ऊस उत्पादकांना ₹३,६००... ಬಿ.ವೈ. ವಿಜಯೇಂದ್ರರ ಸೂಚನೆ ಪ್ರಕಾರ 11 ನವೆಂ... Uttarakhand at 26: Tourism Booms as Ru... छत्तौद में आस्था और परंपरा के साथ मनाई... Delhi Police Relocates Shahdara Distri...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मेहंदीपुर बालाजी में दीपावली के पावन अवसर पर अन्नकूट प्रसादी और भव्य सजावट

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 11 Nov 2026, 01:55 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आस्था और उल्लास के साथ मेहंदीपुर बालाजी के मंदिर में हजारों श्रद्धालु भव्य अन्नकूट प्रसादी और रोशन रंगोलियों के बीच दीपावली मनाए।

आस्था, भक्ति और उल्लास के साथ प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बालाजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए, जहाँ पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी महाराज का विशेष शृंगार कर उन्हें सोने का चोला चढ़ाया गया।

मंदिर परिसर में छप्पन भोग की भव्य झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। दीपावली के अवसर पर बालाजी, सीताराम जी और राधा कृष्ण मंदिर परिसर को आकर्षक रंगोलियों और रंग‑बिरंगी थ्रीडी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे रोशनी से जगमगाते मंदिर का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना।

भक्तों ने विधि‑विधान से पूजा‑अर्चना कर बाबा के दरबार में प्रसादी अर्पित की और परिवार में सुख‑समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं को छप्पन भोग एवं राजभोग की प्रसादी भी वितरित की गई।

मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव के तहत मंदिर में ठाकुर जी को कढ़ी‑बाजरा, पुआ, सब्जी सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजन अर्पित किए गए। शाम चार बजे बालाजी महाराज की विधिवत महा‑आरती की गई, जिसके दौरान मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति के स्वर से गूंज उठा।

महा‑आरती के बाद भगवान को अर्पित अन्नकूट प्रसादी श्रद्धालुओं के बीच वितरित की गई, जिससे पंगत प्रसादी पाते श्रद्धालु संतुष्ट हुए।
📲Get App