🔥 TRENDING ચોટીલા ચામુંડા માતાજીના ત્રીજા નોરતે દ... ઉજ્જૈન: બાબા મહાકાલની ભસ્મ આરતીના ભવ્ય... અમદાવાદ: પોલીસ પરિવારે DGP અને કમિશનરન... जामखेडकरमध्ये दोन चारचाकी वाहनांची समो... Jantar Mantar Performances to Shift to... Mehbooba Mufti condemns plan for motor...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 13 Oct 2026, 07:18 AM 👁 7
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी



मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है।

यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं।

स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।
📲Get App