देश
मेहरौली जिले के JVTS गार्डन में RSS का पथ संचलन, शस्त्र पूजन
संघ के शताब्दी वर्ष पर JVTS गार्डन में राष्ट्रसेवा और अनुशासन का संदेश
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर विजयादशमी के पावन पर्व पर दिल्ली प्रांत के मेहरौली जिले के JVTS गार्डन में पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्रसेवा के संकल्प का संदेश दिया।
वर्ष 1925 में परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी द्वारा नागपुर में विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई थी। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने संगठन की सौ वर्षों की यात्रा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में विजयादशमी की परंपरा के अनुरूप शस्त्र पूजन किया गया तथा पथ संचलन के माध्यम से अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का परिचय दिया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।