🔥 TRENDING ह्युंदाई मोटर प्रकल्पाचे मुख्यमंत्री फ... कनॉट प्लेस के केंद्रीय उद्यान में 16 अ... शिव धनुष तोड़ श्रीराम जी ने जीता स्वयंव... अजयपार धाम के पुजारी को सांप ने काटा,... पाण्याअभावी पिकांचे नुकसान देवरिया: श्री वनमाली इंटर कॉलेज पडरी ब...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

महाराजपुरा पुलिस ने 2 हजार के इनामी आरोपी हेम सिंह गुर्जर को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 14 Oct 2026, 09:38 PM 👁 22
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि हड़पने के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी हेम सिंह गुर्जर को महाराजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।

थाना महाराजपुरा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि हड़पने के मामले में फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी हेम सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह के निर्देशानुसार, ग्वालियर पुलिस फरार इनामी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी महाराजपुरा को इस मामले में वांछित शेष फरार इनामी आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 यशवंत गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी हेम सिंह गुर्जर की तलाश उसके निवास आदर्श नगर महाराजपुरा में की। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हेम सिंह गुर्जर (53 वर्ष) निवासी ग्राम रौरा, थाना सिरोल, जिला ग्वालियर, हाल निवासी आदर्श नगर महाराजपुरा बताया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 08 जनवरी 2026 को थाना महाराजपुरा में जितेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रमोद सिंह गुर्जर, बहादुर सिंह गुर्जर एवं भंवर सिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी संयुक्त स्वामित्व वाली ग्राम महाराजपुरा स्थित सर्वे क्रमांक 629, रकबा 1.285 हेक्टेयर कृषि भूमि को आरोपियों ने आपस में साठगांठ कर, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हड़पने का प्रयास किया था। आरोपियों ने 07 अक्टूबर 2024 को फर्जी मुख्त्यारनामा तैयार कर, आवेदकगण के आधार कार्डों पर अन्य व्यक्तियों के फोटो लगाकर फर्जी पहचान दस्तावेज बनाए थे। इसके आधार पर रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेज का पंजीयन कराया गया। बाद में 11 नवंबर 2024 को आवेदकगण की भूमि के संबंध में फर्जी विक्रय पत्र निष्पादित कराया गया, जबकि संबंधित मुख्त्यारधारी को संपत्ति बेचने का वैधानिक अधिकार नहीं था।

इस मामले में थाना महाराजपुरा में अप.क्र. 19/26 धारा 318(4),338,336(3),340(2), 319(2),61(2) बीएनएस के तहत देवेंद्र कुमार पाठक, शैलेंद्र सिंह गुर्जर, रामवीर सिंह गुर्जर, रवि आदिवासी, मनोज गुर्जर, रामवीर सिंह गुर्जर, हेम सिंह गुर्जर एवं विजय गुर्जर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 यशवंत गोयल, उनि0 राजीव सोलंकी, प्रआर0 विमल तोमर, आर. रुस्तम गुर्जर, आर धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. गिर्राज गुर्जर, आर. रामसेवक गुर्जर, आर. राजकुमार, म.आर. रीना गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App