🔥 ट्रेंडिंग धुरंधर 2 का टेलीविज़न प्रीमियर: रणवीर... साउंडarya रजनीकांत ने कैटरीना कैफ की ब... दिशा पटानी चाहती हैं कि किरदार ही फिल्... श्रेयस अय्यर ने तीनों प्रारूपों में शत... मेटा ने भारत में अपने प्लेटफॉर्म से 5.... भुवनेश्वर कुमार की भारत वापसी की चर्चा...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया जयपुर मंडल का दौरा
स्थानीय

महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने किया जयपुर मंडल का दौरा

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 20 अग. 2026, 08:05 AM 👁 62
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ढेहर का बालाजी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

जयपुर। महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने जयपुर मंडल का दौरा कर रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने ढेहर का बालाजी स्टेशन पहुंचकर यात्रियों के लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। महाप्रबंधक ने स्टेशन पर विकसित की जा रही विभिन्न यात्री सुविधाओं एवं कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्री सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के साथ-साथ कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान रेलवे के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद हे।
📲Get App