🔥 TRENDING UP CM Yogi Adityanath Pays Last Respec... Uttarakhand CM Dhami Meets PM Modi in... जालोर में जिला परिषद चुनाव की मतगणना श... Delhi CM Welcomes New Members to Gover... PM Modi inaugurates SCO forum in Delhi... Rekha Gupta Inaugurates 100 Electric B...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मोहन यादव के ब्यौहारी आगमन पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 20 Nov 2026, 08:07 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मोहन यादव के ब्यौहारी आगमन पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध 9 लोगों को हुई जेल

दिनांक 16 नवंबर 2026 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी के ब्यौहारी आगमन पर भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के माध्यम से क्षेत्र की पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर आवाज उठाई गई।

इन सभी मुद्दों पर पूर्व में भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शासन-प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन एवं निवेदन दिए जा चुके थे, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते 16 नवंबर को निम्नलिखित पांच प्रमुख मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

1. स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग

मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं दवाइयों की कमी है। जांच और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण लोगों की जान तक चली जाती है। सरकार से मांग है कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर, स्टाफ, दवाइयां एवं जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

2. शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग

ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, मध्यान्ह भोजन की अनियमितता, जर्जर भवन एवं बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर जातिगत भेदभाव की शिकायतें भी सामने आती हैं। शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है, इसलिए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समानता का वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

3. रोजगार की व्यवस्था की मांग

प्रदेश के युवाओं के लिए पर्याप्त रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं हैं। बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग पलायन करने को मजबूर है। इसका सीधा प्रभाव गरीब और मजदूर परिवारों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। सरकार युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

4. पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। पिछड़ा वर्ग के अधिकारों एवं प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की गई।

5. ब्यौहारी को जिला बनाने की मांग

उपरोक्त सभी समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए ब्यौहारी को जिला बनाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ब्यौहारी लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं प्रशासनिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है। इसलिए ब्यौहारी को जिला घोषित करने की मांग की गई।

आंदोलन के बाद 9 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी

इन जनहित की मांगों को लेकर आवाज उठाने के बाद भीम आर्मी के 9 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कार्यकर्ताओं को जमानत मिलने में भी काफी समय लगा। इस घटनाक्रम को लेकर संगठन एवं समर्थकों ने कड़ी आपत्ति जताई।

अंततः साथियों, जब तक बहुजन, मूलनिवासी, आदिवासी, पिछड़ा एवं वंचित समाज के लोग अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक शासन-प्रशासन तक उनकी समस्याओं की गंभीरता नहीं पहुंचेगी।

हमारे साथियों ने जनहित के पांच महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आवाज उठाई और संघर्ष किया। साथियों एवं समाज के लोगों के निरंतर सहयोग और प्रयासों के बाद हमारे क्रांतिकारी साथियों की जमानत का रास्ता साफ हुआ और वे जेल से बाहर आए।

हमारा संघर्ष किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आरक्षण और क्षेत्र के विकास जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए है।
📲Get App