🔥 ट्रेंडिंग नहीं रहे नाना आंध्र प्रदेश सीएम ने दिल्ली की दो दिवस... आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने विदेशी विश्ववि... गुजरात की महिला ने जबरदस्ती बहुविवाह स... Kulgam Police seized 25 bottle of code... वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व अमरेली स...
08 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मोहना: नाले की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण पर नगर परिषद सख्त, अंतिम नोटिस जारी
स्थानीय

मोहना: नाले की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण पर नगर परिषद सख्त, अंतिम नोटिस जारी

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 25 सित. 2026, 10:59 AM 👁 58
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर परिषद मोहना ने पाटई तिराहा क्षेत्र में नाले के पास शासकीय भूमि पर हो रहे कथित दुकानों के निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निर्माणकर्ताओं को अंतिम नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मोहना नगर परिषद ने वार्ड क्रमांक 14 स्थित पाटई तिराहा क्षेत्र में नाले के पास शासकीय भूमि पर कथित तौर पर किए जा रहे दुकानों के निर्माण के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। नगर परिषद ने निर्माणकर्ताओं को अंतिम नोटिस जारी कर उनसे आवश्यक दस्तावेज और अनुमतियां प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

नगर परिषद के अनुसार, यदि निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और आवश्यक दस्तावेज जैसे भवन अनुज्ञा, नामांतरण और टीएंडसीपी से जुड़ी स्वीकृतियां प्रस्तुत नहीं की गईं, तो निर्माण को अवैध माना जाएगा और उस पर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई की जा सकती है।

चेतावनी दी गई है कि कार्रवाई के तहत निर्माण को हटाया या ध्वस्त भी किया जा सकता है। साथ ही, इस प्रक्रिया में होने वाले खर्च की वसूली संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति से की जाएगी। इस मामले की जानकारी एसडीएम (राजस्व/पुलिस), घाटीगांव तहसीलदार, घाटीगांव और थाना प्रभारी मोहना को भी प्रेषित कर दी गई है।
📲Get App