🔥 ट्रेंडिंग पिता और पुत्र को भारत में सिर काटे हुए... टीवी होस्ट मनीष पॉल ने कहा, चैनलों ने... जस्टिन टिम्बरलेक के बेटे ने जेसिका बिए... सैरा बानू ने नाना पाटेकर को दिया सम्मा... डंगऑन क्रीचर कार्ल लाइव-एक्शन सीरीज़ क... RTINGS.com ने 2026 के सर्वश्रेष्ठ 7 वी...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महमूदाबाद CHC में शराब के नशे में हंगामा, महिला स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट
अपराध

महमूदाबाद CHC में शराब के नशे में हंगामा, महिला स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 14 अग. 2026, 08:48 AM 👁 89
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार देर रात दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और मरीज को प्रसव कक्ष में ले जाने के दौरान वहां घुसने का प्रयास कर रहे थे। महिला स्वीपर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया।

महमूदाबाद CHC में शराब के नशे में हंगामा, महिला स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट
सीतापुर। महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार देर रात दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और मरीज को प्रसव कक्ष में ले जाने के दौरान वहां घुसने का प्रयास कर रहे थे। महिला स्वीपर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि युवकों ने महिला स्वीपर के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंची स्टाफ नर्स ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
📲Get App