🔥 TRENDING શહીદી યંગ કમિટી દ્વારા ગીર સોમનાથના ઘા... મોસ્કોમાં ભારત-રશિયા મુલાકાત: જયશંકરે... Bad Karaoke: Official Trailer Unveiled Sadhguru Announces Animated Film on Sh... Ever After: Official Trailer Released... Maharashtra Makes Marathi Mandatory fo...
24 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

मुहिम ग्रीन विलेज': बिक्रम में युवाओं ने मिलकर तालाब के चारों ओर बनाया 'ग्रीन कॉरिडोर'

✍️ Reporter: Rishikesh Kumar 🗓 23 Aug 2026, 06:22 PM 👁 10
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिक्रम प्रखंड के सैदाबाद गांव में 'मुहिम ग्रीन विलेज' के बैनर तले सुमित कुमार और स्थानीय युवाओं ने 22 बीघे में फैले ऐतिहासिक तालाब के चारों ओर 200 से अधिक पौधे रोपे हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र को 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाना है।

पर्यावरण को हरा-भरा बनाने और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत सैदाबाद गांव में एक सराहनीय पहल की गई है। यहाँ 'मुहिम ग्रीन विलेज' के बैनर तले युवाओं और ग्रामीणों की टोली ने मिलकर एक भव्य पौधारोपण अभियान चलाया। सुमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस पुनीत कार्य के तहत गांव के 22 बीघे में फैले ऐतिहासिक तालाब के चारों तरफ 200 से अधिक फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।इस अभियान के तहत प्रकृति और पर्यावरण की दीर्घकालिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विविध प्रकार के पौधों का चयन किया गया। तालाब के चारों ओर मुख्य रूप से आम, आंवला जैसे फलदार, नीम व पीपल जैसे औषधीय और ऑक्सीजन प्रदाता, तथा महोगनी, सागवान एवं गुलमोहर जैसे बेशकीमती और खूबसूरत छायादार पौधे रोपे गए। सभी ग्रामीणों ने मिलकर इन पौधों को केवल रोपने ही नहीं, बल्कि इन्हें पूरी तरह सुरक्षित रखने और बचाने का भी सामूहिक संकल्प लिया।अभियान के सूत्रधार सुमित कुमार ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य पूरे क्षेत्र को एक 'ग्रीन कॉरिडोर' के रूप में विकसित करना है। भविष्य में जब ये पौधे बड़े होकर घने वृक्ष बनेंगे, तो चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में खेतों में काम करने वाले स्थानीय किसानों और राहगीरों को यहाँ सुकून भरी घनी छाया मिल सकेगी। साथ ही, यह तालाब क्षेत्र जैव-विविधता का एक सुंदर केंद्र बनेगा।इस अभियान में पंचायत समिति राजू जी एवं वार्ड सदस्य कुंदन जी के साथ इसमें गांव के स्कूली छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बच्चों ने संकल्प लिया कि यदि देश का हर नागरिक कम से कम एक पौधा लगाए और उसकी जिम्मेदारी ले, तो हमारी धरती फिर से पूरी तरह हरी-भरी हो सकती है। इस पुनीत कार्य में मुख्य सहयोगी के रूप में विक्कू जी, वनकुश जी, पत्रकार प्रमेन्द्र जी इत्यादि के साथ-साथ स्थानीय पंचायत समिति, वार्ड सदस्य और जागरूक ग्रामीणों ने अपना महत्वपूर्ण श्रमदान दिया। वर्तमान युग में वृक्षारोपण को सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताते हुए समस्त ग्रामीणों ने सुमित कुमार और उनकी पूरी टीम के इस निस्वार्थ प्रयास की जमकर सराहना की है।
📲Get App