🔥 TRENDING वाराणसी में माँ अन्नपूर्णा का 17‑दिवसी... மேட்டூரில் குற்றங்களைத் தடுக்க ட்ரோன்... Guava Consumption: Recommended Daily L... Gopashtami 2026: Nationwide Cow Parikr... Best Buy rolls out 10 OLED TV discount... ‘Ebenezer’ draws weekend box‑office ea...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

महिला उप निरीक्षक कंचन धाम के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान बेटियों को दिया सुरक्षा का संदेश

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 17 Nov 2026, 08:59 AM 👁 9
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अब छुपी नहीं अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाएं महिलाएं अपनिरीक्षक कंचन धामा का संदेश

महिला उप निरीक्षक कंचन धाम के नेतृत्व में चला जागरूकता अभियान बेटियों को दिया सुरक्षा का संदेश

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

अब चुप्पी नहीं अपराध के खिलाफ आवाज़ उठाएं महिलाएं उप निरीक्षक कंचन धामा

16 नवंबर 2026 को महिला सुरक्षा दल ने उप निरीक्षक कंचन धाम के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर शाहबाद क्षेत्र में महिला एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया इस दौरान श्री राम जूनियर हाईस्कूल, बिलारी रोड, बिलारी बस स्टैंड, यात्री शेड, जितौली रोड तथा कस्बा शाहबाद के मुख्य बाजार में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
महिला उपनिरीक्षक कंचन धामा ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही , घरेलू हिंसा, साइबर अपराध एवं महिलाओं के साथ होने वाले अन्य अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।
स्कूल में छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न होने पर चुप न रहें, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें और हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ उठाएं।
महिला सुरक्षा दल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना और अपराधों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
📲Get App