🔥 TRENDING ਜਲੰਧਰ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬਾਰੇ ਰਿਪੋਰਟ વાગરા: મોરાડિયા કેમિકલ્સમાં ધમાકેદાર આ... ધનસુરા ચોકડીમાં મોડ આસ્થા બાયડ રોડ પર... जहानाबाद में नकली दवा और कॉस्मेटिक गोर... अरवल में 16 सितंबर को RCM सेवा दिवस, ल... India’s First Supercomputer at IIT Shu...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

माहिल तालाब के पास गणेश जी का भव्य दरबार, दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Sep 2026, 08:52 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रसाद में बांटे जा रहे केले, पुलिस प्रशासन मुस्तैद; श्रद्धालुओं के लिए कूलर व बैठने की व्यवस्था

उरई, जालौन। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उरई में माहिल तालाब के पास गणेश जी की प्रतिमा का भव्य दरबार सजाया गया है। गणेश जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। दिनभर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी है और श्रद्धालु श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। भक्तों को प्रसाद के रूप में केला सहित अन्य प्रसाद वितरित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है। पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि दर्शन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिल सके। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। लोगों के लिए कूलर और बैठने की व्यवस्था की गई है, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को गर्मी के बीच राहत मिल सके। गणेश जी के भव्य दरबार में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। लोग परिवार सहित पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
📲Get App