🔥 TRENDING Haryana Government Reshuffles IPS, HPS... The Tribune Search Results for 'Medica... Court Rules Carriage Permit Applicants... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्... Chhattisgarh: AK-47, 3 other weapons a... BJP Punjab’s Nasha Mukt Punjab Yatra D...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केन्द्रों का होगा सुदृढ़ीकरण
Defence

महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केन्द्रों का होगा सुदृढ़ीकरण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Sep 2026, 09:24 PM 👁 37
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम समेत महिला सुरक्षा के मुद्दों पर पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 09 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त सभागार कक्ष में मिशन शक्ति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त (महिला एवं अपराध) ने की। प्रशिक्षण में कमिश्नरेट कानपुर नगर के समस्त थानों के मिशन शक्ति प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की संरचना, कार्यप्रणाली एवं उत्तरदायित्वों के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम एवं मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही मिशन शक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति केन्द्रों को और अधिक प्रभावी बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
📲Get App