🔥 TRENDING महिला किसान बनेंगी आत्मनिर्भर उद्यमी: राजस्थान CET 12वीं लेवल परीक्षा की नई... बीकानेर की मुस्कान बोथरा ने सीबीएसई रा... Mystery Thriller Film Crosses One Mill... बहुप्रतीक्षित कन्नड़ फिल्म का ऑडियो अग... Major Mobile Maker Introduces Mandator...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

महिला किसान दिवस के अवसर पर अपनी सभी किसान बहनों को प्रणाम करता हूं।

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 15 Oct 2026, 04:48 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत गांव के बिना अधूरा है और गांव खेती के बिना और खेती महिलाओं के बिना नहीं हो सकती। अनादि काल से हमारी बहनें खेती में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती आ रही हैं। महिला किसा

महिला किसान दिवस के अवसर पर अपनी सभी किसान बहनों को प्रणाम करता हूं।
भारत गांव के बिना अधूरा है और गांव खेती के बिना और खेती महिलाओं के बिना नहीं हो सकती। अनादि काल से हमारी बहनें खेती में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती आ रही हैं। महिला किसान हमारी कृषि व्यवस्था की रीढ़ हैं और देश की खाद्य सुरक्षा एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रही हैं।
बदलते युग और खेती के तरीकों में आज बहनों की भूमिका खेती में बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। अब ड्रोन दीदी है जो दवाओं का छिड़काव करती हैं, कृषि सखी हैं जो किसानों को कृषि पद्धतियों की ट्रेनिंग देती हैं, बैंक सखी हैं जो बैंक से टाई-अप करती हैं, पशु सखी हैं जो पशुपालन और दूध उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
किसान के कच्चे उत्पाद के प्रोसेसिंग का काम हमारी बहनें कर रही हैं और इन उत्पादों को लोगों तक पहुँचाने में हमारी बहनें किसान दीदियाँ FPOs के माध्यम से बहुत महत्वपूर्ण काम कर रही हैं।
आइए, मेरी बहनों, महिला किसान दिवस पर हम यह संकल्प लें कि कृषि के हर आयाम पर हम काम करेंगे। हम खुद भी आगे बढ़ेंगे, खेती आगे बढ़ाएँगे, देश आगे बढ़ाएँगे।
मुझे विश्वास है कि देश की नारी शक्ति आत्मनिर्भर कृषि, समृद्ध ग्रामीण भारत और विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में निर्णायक भूमिका निभाएँगी। महिला किसान सशक्त होंगी, तो कृषि समृद्ध होगी; कृषि समृद्ध होगी, तो भारत विकसित होगा।
सभी को महिला किसान दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
📲Get App