मेघवाल बोले-डोटासरा ने बेटी का फर्जी-वीडियो गहलोत तक पहुंचायाः अब पार्टी से निकालकर सीधा अटैक किया, कांग्रेस-प्रदेशाध्यक्ष पर भी फर्जी RAS बनान े के आरोप लगे थे
बीकानेर में जिला प्रमुख को लेकर कांग्रेस में शुरू हुई कलह थमन े का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस प्रत्याशी निकिता डूडी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरीता को पार्टी से निकाल दिया है।