🔥 ट्रेंडिंग हाई स्कूल से उभरते सरपंच उम्मीदवार राम... डेड रेलवे का आधिकारिक तेलुगू ट्रेलर जा... विजय देवराकोंडा ने कहा, रणबीर कपूर‑यश... राकुल प्रीत सिंह का रोमांस से पौराणिक... कांग्रेस ने अहमदाबाद नगर निगम चुनाव मे... आर्सेनल ने मैचवीक 10 में जीत की लहर बढ...
06 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मगध विश्वविद्यालय के हुए सड़क हादसे में दो कि मौत

मगध विश्वविद्यालय के हुए सड़क हादसे में दो कि मौत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 01 सित. 2026, 06:42 PM 👁 180
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के मगध विश्वविद्यालय के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला दोनों कि घटना स्थल पर हुई मौत मृतक कि पहचान नहीं हो सकी है पुलिस पहचान में जुटी

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मगध विश्वविद्यालय के पास भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने बाइक सवार महिला-पुरुष को कुचला

गया। मगध विश्वविद्यालय के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार एक महिला और पुरुष को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक महिला और पुरुष की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दोनों लोग सड़क से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से कुचल गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल हाइवा और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मृतकों की पहचान होने के बाद ही उनके परिजनों को घटना की सूचना दी जा सकेगी।
📲Get App