स्थानीय
मंगलवार को कलेक्टर की जन-सुनवाई में आमजनों की समस्याओं पर चर्चा
मंगलवार को कलेक्टर के कार्यालय में आयोजित जन-सुनवाई में आमजनों की राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस आदि से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान की रूपरेखा तय की गई।
कलेक्टर के कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत और अपर कलेक्टर श्री अनिल बनवारिया सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएँ सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
कलेक्टर की जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस आदि से संबंधित समस्याएँ प्राप्त हुईं।
जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी गई।
जनसुनवाई में मदद की आस में पहुँचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।