🔥 TRENDING Anthropic Unveils Claude Duet AI for S... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 महाविद... Scientists Convert Plastic Waste into... बिहार के भागलपुर में नवगछिया पुलिस लाइ... અમદાવાદ: સનાથલ સર્કલ પાસે વેરહાઉસમાંથી... पटना में जद (यू) कार्यकर्ताओं से मिले...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मंडावर थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, तीन गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 03:40 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी को भी किया गिरफ्तार

मंडावर थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, तीन गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी को भी किया गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी महवा श्री अनुप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में मंडावर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संधारण के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें एक हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी भी शामिल है।

कार्रवाई का विवरण

थानाधिकारी श्री हरिओम, पुलिस निरीक्षक, थाना मंडावर के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 23 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तारी वारंटी विनोद बैरवा एवं राजू मीना को गिरफ्तार किया। वहीं, 24 अक्टूबर 2026 को हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी गिरफ्तारी वारंटी दिनेश मीना उर्फ डीके मीना को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1. विनोद बैरवा पुत्र श्री रामनिवास, उम्र 33 वर्ष, जाति बैरवा, निवासी पाडला, थाना मंडावर, जिला दौसा।
2. राजू मीना पुत्र यादराम मीना, उम्र 31 वर्ष, जाति मीना, निवासी पाली, थाना महवा, जिला दौसा।
3. दिनेश मीना उर्फ डीके मीना पुत्र उमेदीलाल, जाति मीना, निवासी थोड़ी का बास, मंडावर, थाना मंडावर, जिला दौसा। आरोपी हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी है।

पुलिस टीम का विवरण

1. श्री हरिओम, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मंडावर।
2. श्री वीरेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक।
3. श्री नेमीचंद, सहायक उपनिरीक्षक।
4. श्री प्रेमप्रकाश, हेड कांस्टेबल नंबर 2046।
5. श्री प्रताप सिंह, कांस्टेबल नंबर 241।
6. श्री लक्ष्मीचंद, कांस्टेबल नंबर 1353।
7. श्री राजकुमार, कांस्टेबल नंबर 993।

मंडावर थाना पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने, वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
📲Get App