🔥 ट्रेंडिंग Mysuru Maharani’s Stunning Cake Art Ca... BMTC launches new feeder bus services... પ્રાથમિક શાળા ચાસા ના વિદ્યાર્થીઓ ગરબે... Karnataka Cabinet Approves ₹729 Crore... దసరా పండుగ ఏ రోజు జరుపుకోవాలి అనే విషయ... बांका में दुर्गा पूजा की सुरक्षा के लि...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मंडावर पुलिस ने खेत की मेड़ के विवाद में हुई हत्या का किया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 17 अक्टू. 2026, 07:20 PM 👁 17
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान 54 वर्षीय पप्पूराम गुर्जर की हुई थी मौत, अब तक पांच नामजद आरोपी गिरफ्तार और एक विधि से संघर्षरत किशोर निरुद्ध

मंडावर पुलिस ने खेत की मेड़ के विवाद में हुई हत्या का किया खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार

जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान 54 वर्षीय पप्पूराम गुर्जर की हुई थी मौत, अब तक पांच नामजद आरोपी गिरफ्तार और एक विधि से संघर्षरत किशोर निरुद्ध

दौसा। मंडावर थाना पुलिस ने 13 अक्टूबर 2026 को ग्राम पाखर चौड़ा में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस प्रकरण में अब तक कुल पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शंकरलाल मीना आरपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह आरपीएस के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी महवा के सुपरविजन में मंडावर थानाधिकारी हरिओम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

खेत की मेड़ को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को ग्राम पाखर चौड़ा में जमीन के विवाद को लेकर गुर्जर समाज के दो पक्षों के बीच मारपीट और झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हुए थे। घटना में पाखर चौड़ा निवासी 54 वर्षीय पप्पूराम पुत्र पूरण गुर्जर की मौत हो गई थी।

मृतक के परिजन सियाराम पुत्र पूरण गुर्जर की रिपोर्ट पर मंडावर थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

दो और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले वेदप्रकाश, रामरूप और उगंती बाई को गिरफ्तार किया था तथा एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया था। इसके बाद 17 अक्टूबर को राजेंद्र और कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ और अनुसंधान जारी है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है तथा उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।### गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण

* राजेंद्र पुत्र समय सिंह, उम्र 37 वर्ष।

* कुलदीप पुत्र राजाराम, उम्र 26 वर्ष।

दोनों जाति गुर्जर, निवासी पाखर चौड़ा, थाना मंडावर, जिला दौसा।

### गठित पुलिस टीम के सदस्य

* श्री हरिओम, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री जगदीश प्रसाद, उपनिरीक्षक, थाना मंडावर, जिला दौसा (विशेष भूमिका)।

* श्री रमेश चंद, सहायक उपनिरीक्षक, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री नेमीचंद, सहायक उपनिरीक्षक, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री धर्म सिंह, हेड कांस्टेबल नंबर 2056, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नंबर 89, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री अमरप्रकाश, हेड कांस्टेबल नंबर 2046, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री मनोज कुमार, कांस्टेबल नंबर 603, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल नंबर 703, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री लक्ष्मणचंद, कांस्टेबल नंबर 1353, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल नंबर 515, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री मोहन कुमार, कांस्टेबल नंबर 960, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री नगेंद्र सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल नंबर 1387, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री यशवंत सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल नंबर 717, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्रीमती माया, महिला कांस्टेबल नंबर 1274, थाना मंडावर, जिला दौसा।

* श्री विक्रम सिंह, कांस्टेबल नंबर 632, थाना मंडावर, जिला दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ जिला दौसा
📲Get App