मंडावर पुलिस की बड़ी सफलता: छह माह से लापता नाबालिग बालिका को उदयपुर से किया दस्तयाब

करीब 600 किलोमीटर दूर उदयपुर से मिली नाबालिग बालिका, छह माह की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को मिली सफलता। बालिका की दस्तयाबी पर घोषित था 5 हजार रुपये का इनाम।
पुलिस थाना मंडावर की कार्रवाई
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी वृत्त महवा श्री अनुप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री हरिओम पुलिस निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में मंडावर पुलिस ने छह माह से लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने लगातार मेहनत एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर करीब 600 किलोमीटर दूर जिला उदयपुर से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। बालिका की तलाश में पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित की गई थी। उसकी दस्तयाबी पर जिला पुलिस अधीक्षक दौसा द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
कार्रवाई का विवरण
दिनांक 03 मई 2026 को परिवादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने के संबंध में थाना मंडावर पर धारा 137(2) बीएनएस एवं 84 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करवाया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बालिका की तलाश शुरू कर दी।
बालिका की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से विभिन्न स्थानों पर तलाश की तथा आवश्यक सूचनाएं एकत्रित कीं। करीब छह माह तक लगातार प्रयास जारी रखे गए।
पुलिस टीम द्वारा बालिका की तलाश में करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई।
लगातार अथक प्रयासों और तकनीकी अनुसंधान के परिणामस्वरूप दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को जिला उदयपुर से दस्तयाब कर लिया।
इस प्रकार मंडावर पुलिस ने करीब छह माह से लापता नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।पुलिस टीम का विवरण
* श्री हरिओम, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना मंडावर, जिला दौसा।
* श्री विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नंबर 89, पुलिस थाना मंडावर, जिला दौसा।
* श्री प्रताप सिंह, कांस्टेबल नंबर 241, पुलिस थाना मंडावर, जिला दौसा।
* श्री मनोज कुमार, कांस्टेबल नंबर 603, पुलिस थाना मंडावर, जिला दौसा।
* श्री यशवंत सिंह, रिक्रूट कांस्टेबल नंबर 717, पुलिस थाना मंडावर, जिला दौसा।
* श्रीमती माया, महिला कांस्टेबल नंबर 1274, पुलिस थाना मंडावर, जिला दौसा।
मीडिया प्रकोष्ठ जिला पुलिस दौसा