🔥 TRENDING Over 150 Injured as Fireworks Spark Fi... Murder Convict Nabbed After 16 Years o... Two suspects arrested in Barwala murde... खैरथल में यातायात कर्मियों की कार्यशैल... Congress leader and mother arrested in... Mandodari’s Journey: From Ramanand Sag...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मुंडावर में जाम की समस्या से आमजन परेशान, बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और अतिक्रमण बन रहे बड़ी वजह

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 11 Nov 2026, 07:31 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*मुंडावर में जाम की समस्या से आमजन परेशान, बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन और अतिक्रमण बन रहे बड़ी वजह*

खैरथल हीरालाल भूरानी
मुंडावर उपखंड क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम ने आमजन, ग्रामीणों और बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है। कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैंड और आसपास के मार्गों पर सड़क किनारे खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहन तथा दुकानों के आगे सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। कई बार वाहन चालकों को एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। दीपावली के त्योहार के दौरान भी बाजार में भारी भीड़ के चलते कई बार लंबा जाम लगा, जिससे खरीदारी करने आए लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय दुकानदार ललित कुमार कौशिक ने बताया कि आए दिन जाम लगने से राहगीरों, ग्राहकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी होती है। दुकानों के आगे सड़क की ओर करीब 10 फीट तक सामान रख दिया जाता है। इसके साथ ही सामान के पास ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क पर आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती और जाम की स्थिति बन जाती है।
📲Get App