🔥 TRENDING ग्राम पंचायत दवाडा में सरपंच एवं सभी व... पठारे हत्येच्या आडून पोलिसांना लक्ष्य?... BTS Dominates 31st Asian Entertainment... Danny Boyle Announces Final ‘28 Days L... Sandip Ray Commences Filming Anthology... Konidela Pavan Tej Unveils Title and F...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मेंड्रा गुनघुटा नदी के श्रीराम छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य सरगुजा।

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 15 Nov 2026, 08:40 PM 👁 55
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
।

सरगुजा जिले के मेंड्रा स्थित गुनघुटा नदी के श्रीराम छठ घाट पर आज छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। शाम 5 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पहुंचे और विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

इस दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। छठ घाट को आकर्षक एवं शानदार तरीके से सजाया गया था, जिससे पूरे घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया।

छठ पूजा के अगले दिन सुबह उदीयमान भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा।

छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
📲Get App