🔥 TRENDING नवरात्रि के पावन अवसर पर जोकीहाट के बा... वाराणसी: काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी समि... भरगामा प्रखंड के उत्तरी रघुनाथपुर में... उन्नाव: बंद घर से चोरों ने उड़ाए लाखों... सिवान के भगवानपुर हाट में नवरात्रि के... कटिहार के पानी टंकी चौक पर लीडर क्लब न...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मंडलायुक्त व IG झांसी ने DM और SSP के साथ कांवड़ मार्गों का किया हवाई
Religion

मंडलायुक्त व IG झांसी ने DM और SSP के साथ कांवड़ मार्गों का किया हवाई

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Aug 2026, 06:10 PM 👁 59
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्गों की निगरानी, कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा

झांसी। कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए मंडलायुक्त झांसी एवं आईजी झांसी आकाश कुलहरि ने जिलाधिकारी झांसी और एसएसपी झांसी के साथ राजकीय हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्गों का हवाई निरीक्षण किया। हवाई निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की आवाजाही का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर मौजूद कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
📲Get App