🔥 ट्रेंडिंग ધોરણ-4નો મંત્ર પટેલ બન્યો નાનકડો AI અન... एटा: PET परीक्षा देने के बाद लौटे अधिव... उत्तर प्रदेश के गाँव में शादी के बाद स... भारत में अक्टूबर का उत्सव‑मौसम रिटेल ब... नाबालिक युवाओं ने सार्वजनिक रूप से हथि... द वायर रिपोर्ट: भारतीय राजनीति में RSS...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुंडला में सीसी रोड की खराब स्थिति से आमजन परेशान, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 03 नव. 2026, 05:41 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत मुंडला, जनपद पंचायत गरोठ, जिला मंदसौर में सीसी रोड की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंडला (गरोठ) में स्थित सीसी रोड, जो जगदीश जी पितावजा के घर से मुख्य बाजार तक जाती है, वर्तमान में अत्यंत खराब हालत में है।

सड़क की इस बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।

स्थानीय रिपोर्टर दिनेश धनगर और युवा नेता पवन धनगर समेत ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए।

अब सवाल यह है कि ग्रामीणों की इस समस्या पर जिम्मेदार कब ध्यान देंगे और बदहाल सड़क की सुधार कब होगी?
📲Get App