मेडिकल स्पोर्ट्स ने भारत विकास परिषद को हरायाः सद्भावना क्रिकेट सीजन 10 में 7 विकेट से जीती टीम, अक्ष पोसवाल मैन ऑफ द मैच
गंगापुर सिटी शहर में रविवार को सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 10 के तहत दो मुकाबले खेले गए। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान पर हुए पहले मैच में मेडिकल स्पोर्ट्स ने भारत विकास परिषद की टीम को 7 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अक्ष पोसवाल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वही ं दूसरे मुकाबले मे ं बैंकर्स 11 ने नगर परिषद की टीम को शिकस्त दी।