🔥 TRENDING કપડવંજ વિધાનસભાના સ્નેહમિલન સમારોહના આ... Mahhi maro vedna Commerce Ministry amends Export Promot... Cyclone Akvan Approaches; Winter Chill... West Bengal to revise electoral rolls... Thieves Steal Rs 1 Crore Jewellery fro...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मेडिकल कॉलेज उरई में छात्रों के बीच विवाद, धक्का-मुक्की और अभद्रता का आरोप; पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 07:32 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

एसपी सुरेश चन्द्र रावत बोले—दोनों पक्षों की जांच जारी, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई; मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

उरई (जालौन)। मेडिकल कॉलेज उरई में बुधवार, 18 नवंबर 2026 को नर्सिंग के छात्रों और मेडिकल कॉलेज के कुछ एमबीबीएस छात्रों एवं डॉक्टरों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि नर्सिंग के सेकंड लास्ट सेमेस्टर में लगभग 50 प्रतिशत छात्रों के फेल होने के संबंध में नर्सिंग के कुछ छात्र और छात्र नेता अपनी समस्या लेकर प्रिंसिपल से मिलने पहुंचे थे। एसपी के अनुसार, प्रिंसिपल द्वारा छात्रों से बातचीत की जा रही थी। इसी दौरान कुछ छात्र नेताओं और छात्रों द्वारा प्रिंसिपल के कक्ष में बहसबाजी की गई और अनावश्यक बातें कही गईं। इसके बाद वहां मौजूद कुछ एमबीबीएस छात्र और डॉक्टर आक्रोशित हो गए। आरोप है कि उनके द्वारा बाहर से आए छात्रों और नर्सिंग से जुड़े कुछ लोगों के साथ धक्का-मुक्की एवं अभद्रता की गई।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया है। फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के अनुरोध पर कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, प्रिंसिपल की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। बाहर से आए छात्रों से भी बातचीत की जा रही है, ताकि विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। एसपी सुरेश चन्द्र रावत ने कहा कि जिलाधिकारी जालौन की ओर से अपनी मांगों को लेकर रिप्रेजेंटेशन देने वाले छात्रों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। पूरे मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है।
📲Get App