🔥 TRENDING India Post GDS 2026 Result Expected So... SGPC members asked to explain meeting... Indian Youth Gurpreet Sentenced to Dea... અમદાવાદમાં સાયબર ફ્રોડની 8 ફરિયાદો: 30... गोला गोकर्णनाथ में खुला नया सिनेमाघर '... અમદાવાદ ગ્રામ્ય: પંડિત દીનદયાળ નગરમાં...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

मोबाइल चोरी के शक में युवक की जमकर पिटाई, बंधक बनाने का वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी पुलिस

✍️ Reporter: Amit Dixit 🗓 30 Sep 2026, 11:52 PM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पीलीभीत,जिले के बरखेड़ा कस्बे से कानून-व्यवस्था को ताक पर रखने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 'बृजेश मोबाइल शॉप' पर कीपैड फोन खरीदने आए एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में बंधक बनाकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट का यह वीडियो बुधवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
​सीसीटीवी में चोरी का दावा, पुलिस को सूचना दिए बिना तालिबानी सजा
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक दुकान पर कीपैड मोबाइल खरीदने के इरादे से पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान उसने काउंटर पर रखा करीब 26 हजार रुपये का टचस्क्रीन स्मार्टफोन पार कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
​चोरी का पता चलने पर दुकान मालिक ने पुलिस को सूचित कर कानूनी कार्रवाई कराने के बजाय खुद ही फैसला कर डाला। उसने युवक को एक कमरे में बंद कर दिया और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की।
​वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन
घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो बुधवार सुबह करीब 10 बजे तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही बरखेड़ा थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने मामले पर संज्ञान लिया।
​थाना अध्यक्ष ने बताया कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और प्रसारित हो रहे वीडियो दोनों को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। कानून को हाथ में लेने वाले और चोरी के आरोपी—दोनों पक्षों के खिलाफ जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App