🔥 TRENDING ગાંધીનગરમાં ગરબા પછી ગમખ્વાર અકસ્માતમા... Bengaluru Airport Runway Declared Safe... Honnakiranagi Village Achieves 3°C Tem... Karnataka Farmer Develops Six Innovati... બનાસકાંઠામાં એલ.સી.બી. દ્વારા ૪૫ કિમી... Tumakuru Railway Station Upgraded to H...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लवाण पुलिस की नशा सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 20 Oct 2026, 03:38 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लवाण पुलिस की नशा सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार



* 9 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद

* स्मैक की बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये

* उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग एवं ठोस आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई
* आरोपी रोहित सिंह उर्फ सत्यनारायण उर्फ सत्या गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट श्री विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी नांगल राजावतान श्री शीशराम मीना आरपीएस के सुपरविजन में लवाण थाना पुलिस ने नशा सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की बाजार कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग के बाद की कार्रवाई

थानाधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पुलिस निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग, अपराध के तरीकों का विश्लेषण, तकनीकी सहायता, खुफिया सूचना तंत्र और फील्ड वेरिफिकेशन के माध्यम से नशा सप्लायरों को चिह्नित कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी।

पुलिस के अनुसार, लवाण थाना क्षेत्र के युवाओं में बढ़ती नशे की लत को देखते हुए नशे की सप्लाई रोकने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया और पुख्ता आसूचना एकत्र की।

19 अक्टूबर को आरोपी को पकड़ा

दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को लवाण पुलिस को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर विशेष पुलिस टीम ने रोहित सिंह उर्फ सत्यनारायण उर्फ सत्या निवासी लवाण को हिरासत में लेकर नियमानुसार तलाशी एवं जांच की। इस दौरान उसके कब्जे से 9 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में अनुसंधान जारी है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे की सप्लाई पर अंकुश लगाने तथा नशा कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।आरोपी रोहित सिंह उर्फ सत्यनारायण उर्फ सत्या के कब्जे से 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसे उसने सप्लाई के लिए खरीदकर लाना बताया। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना लवाण में प्रकरण संख्या 107/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मादक पदार्थ के स्रोत से लेकर सप्लायरों तक की कड़ी जोड़ते हुए तथ्यों एवं परिस्थितियों के संबंध में विधिसम्मत अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

1\. रोहित सिंह उर्फ सत्यनारायण उर्फ सत्या, पुत्र श्री घासीलाल, जाति पूर्विया राजपूत, उम्र 31 वर्ष, निवासी सैन का कुआं, लवाण, थाना लवाण, जिला दौसा।

गठित पुलिस टीम

* श्री विजेंद्र सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना लवाण, जिला दौसा।

* श्री कमलेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना लवाण।

* श्री पूनीलाल, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना लवाण।

* श्री हरिराम, हेड कांस्टेबल संख्या 37, पुलिस थाना लवाण।

* श्री उम्मेद सिंह, कांस्टेबल संख्या 745, पुलिस थाना लवाण।

* श्री जगमोहन, कांस्टेबल संख्या 948, पुलिस थाना लवाण।

* श्री दीपचंद, चालक कांस्टेबल संख्या 1027, पुलिस थाना लवाण।

नोट: प्रकरण का अनुसंधान पुलिस निरीक्षक श्री जन्मेजय राम, थानाधिकारी पुलिस थाना पापड़दा, जिला दौसा को सौंपा गया है। उनके द्वारा मामले में विधिसम्मत अनुसंधान जारी है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिस
📲Get App