🔥 TRENDING মানবাজারে দাসপাড়ায় চুরি, দিনেদুপুরে বা... ಸಾದಾಪುರ ಗ್ರಾಮದಲ್ಲಿ ಶ್ರೀ ದ್ಯಾವಮ್ಮ ದೇವಿಯ... Family Lives on Ludhiana Water Tank fo... Punjab govt pledges home ownership und... Delhi High Court Upholds Life Imprison... Jharkhand Resident Dies After Falling...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लवाण की 16 ग्राम पंचायतों मे ं आज सरपंच वार्ड पंच के लिए मतदान

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 07 Nov 2026, 09:28 PM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण मे ं गुरुवार को लवाण पंचायत समिति क्षेत्र की सभी 16 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदो ं के लिए मतदान होगा। बुधवार को नामांकन, नाम वापसी, चुनाव चिह ्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार मे ं जुट गए हैं। गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चौपालो ं से लेकर गली-मोहल्लों तक चुनावी चर्चाओ ं का दौर चल रहा है। प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।

निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों मे ं ही मतगणना होगी। शाम तक सरपंच एवं वार्ड पंच पदो ं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐस े मे ं गुरुवार को गांवों की सरकार चुनन े के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। खास बात यह है कि मतदाता एक दिन के अंतराल मे ं दूसरी बार मतदान करेंगे। इसस े पहले 3 नवंबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदो ं के लिए ईवीएम से मतदान हुआ
📲Get App