🔥 ट्रेंडिंग किशनगढ़ बास पंचायत समिति में निर्विरोध... રાજકોટમાં જંકશન પ્લોટ વિસ્તારમાં યુવાન... ભરૂચમાં GNFC ટાઉનશીપમાં દીપડો પાંજરે પ... झारखंड में पुरुषों ने पुनर्मिलन के दिन... भारत-US व्यापार समझौता अंतिम चरण में;... मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांग...
27 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में संगीत बजाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 27 नव. 2026, 12:20 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में संगीत बजाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

लालसोट व मंडावरी पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण और आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई, लाउडस्पीकर मशीन जब्त

दौसा। दौसा जिले में ध्वनि प्रदूषण एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तेज एवं कर्कश आवाज में लाउडस्पीकर मशीन बजाने पर जब्ती की कार्रवाई भी की।

जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा आरपीएस के निर्देशन में तथा वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण आरपीएस के सुपरविजन में थाना स्तर पर विशेष टीमें गठित की गईं। लालसोट एवं मंडावरी थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 1963 तथा आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस के अनुसार लालसोट थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 475/2026 में ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 1963 की धारा 4/6 के तहत गिरराज को गिरफ्तार कर 2 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा किया।

वहीं मंडावरी थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 184/2026 में दिनेश मीना को गिरफ्तार कर 5 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा किया।

इसके अलावा मंडावरी थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 185/2026 में आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 के तहत रामकिशोर को तथा लालसोट थाना पुलिस ने मुकदमा नंबर 474/2026 में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत सम्पत बैरवा को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. गिरराज पुत्र चिरंजी लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ढाबा की ढाणी, डीड़वाना, थाना लालसोट।
2. सम्पत बैरवा पुत्र मथुरा बैरवा, उम्र 45 वर्ष, निवासी बैरवा मोहल्ला खटवा, थाना लालसोट।
3. दिनेश मीना पुत्र शशीकपूर मीना, उम्र 28 वर्ष, निवासी रामपुरा, थाना मंडावरी।
4. रामकिशोर पुत्र मूल्या, उम्र 55 वर्ष, निवासी लिवाली, थाना मंडावरी।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
📲Get App