🔥 TRENDING આજરોજ પશિ્ચમ કચ્છ જિલ્લાના તમામ પોલીસ... અમદાવાદ એરપોર્ટ પર બેગમાંથી રૂ. 8.90 ક... હિંમતનગરમાં પદયાત્રીઓને કારે ટક્કર, રો... નિસ્વાર્થ સેવા चोरी Ahmedabadમાં રાત્રિ સમયે બાઈક પર જોખમી...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

लुट कांड के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 21 Sep 2026, 07:30 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गयाजी जिला के निमचक बथानी थाना क्षेत्र में हुई लुट कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

गयाजी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

लूटकांड में दो आरोपित गिरफ्तार, तीन जोड़ी चांदी की पायल और बाइक बरामद





गयाजी। नीमचक बथानी थाना क्षेत्र में चांदी के पायल और मोबाइल समेत बैग लूटने के मामले में गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को पीड़ित किरण ज्वेलर्स से काम कर घर लौट रहा था। बरैनी स्कूल से कुछ आगे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उसे रोककर मोबाइल और काला बैग छीन लिया तथा छबीलापुर की ओर फरार हो गए। बैग में 10 जोड़ी चांदी की पायल थी, जिसका वजन करीब 456 ग्राम बताया गया है।

मामले में नीमचक बथानी थाना में दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर टीम ने चंदन कुमार निवासी नेनपुर, थाना छबीलापुर और राजेश कुमार उर्फ डॉन निवासी वीरचैत, थाना राजगीर, दोनों जिला नालंदा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार का राजगीर थाना में पूर्व से दो मामलों में आपराधिक इतिहास है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बाइट : दिव्यांजलि जायसवाल ,ग्रामीण एसपी गया
📲Get App