🔥 ट्रेंडिंग पोलैंड में शूटर के बाद घायल पुलिस अधिक... बालकृष्णा की ‘डादा’ फिल्म का पहला गाना... ‘Scene’ ने तीसरे दिन की बॉक्स‑ऑफ़िस कम... कर्नाटक के सीएम शिवाकुमार ने मेकेडाटु... सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के लिए संशोधित... पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी न...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लुनियावास स्थित शमशान घाट की गली निवासी घनश्याम जाटव ने अपनी पत्नी मंजू के गमशुदागी को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 08 नव. 2026, 08:50 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अब सवाल यह है कि पत्नी का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र नहीं होने पर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हो सकती है, क्योंकि वह अपनी पत्नी को अपनी पत्नी की तलाश में कब तक भटकना पड़ेगा अपनी पत्नी के लिए

जयपुर में पत्नी के लापता होने का मामला, पति काट रहा थाने के चक्कर; पहचान पत्र नहीं होने से मुकदमा दर्ज कराने में आ रही परेशानी

जयपुर। खो नागोरियान थाना क्षेत्र के लूनियावास स्थित श्मशानघाट की गली निवासी घनश्याम जाटव ने अपनी पत्नी मंजू की गुमशुदगी को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। घनश्याम के अनुसार उनकी पत्नी मंजू 3 अक्टूबर 2026 को उन्हें छोड़कर कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित घनश्याम का आरोप है कि पत्नी के लापता होने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने ससुराल पक्ष से संपर्क किया तो कथित तौर पर फोन पर उनके साथ गाली-गलौच की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन पत्नी का कोई पहचान पत्र (आईडी) उनके पास उपलब्ध नहीं होने के कारण मुकदमा दर्ज कराने में परेशानी आ रही है।

अब सवाल यह है कि क्या किसी व्यक्ति के पास पत्नी का आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र नहीं होने पर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं की जा सकती? आखिर एक परेशान पति को अपनी पत्नी की तलाश के लिए कब तक इंतजार करना पड़ेगा?

घनश्याम जाटव ने खो नागोरियान थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पत्नी मंजू की तलाश की जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।
📲Get App